खंडवा ।  भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ओंकारेश्वर पहुंचे। हैलीपेड पर उनकी आगवानी मांधाता विधायक नारायण पटेल ने की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री चौहान किसान मोर्चा के कार्यक्रम स्थल रवाना हुए। विदित हो कि ओंकारेश्वर के निकट कोठी में एक निजी गार्डन किसान मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी का बुधवार को समापन होगा। इस सत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पटेल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अविनाश दांगी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए है। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं मंच पर उन्हें बैलगाड़ी का स्मृति चिह्न किसान मोर्चा की ओर से भेंट किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि और सदस्यों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रवेश से वंचित रह गए।