शो खतरों के खिलाडी में छोटे भाई की एंट्री
मुंबई । रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में छोटे भाई यानि की अब्दू रोजिक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। शो से जुडे एक प्रोमो में अब्दू खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा प्रोमो पोस्ट किया गया है। जिसमें अब्दू रोजिक खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। छोटे भाईजान एक पानी से भरे बॉक्स में लेटे हुए हैं और इसमें कई सारे सांप डाले गए हैं। जैसे ही अब्दू सांपों को देखते हैं वे बहुत ही फनी तरह से जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इसे देख ऐश्वर्या कहती हैं कि बहुत चालाक ब्रो। ये सुन अब्दू भी उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं कि आप अंदर आइए और फिर उसके बाद तो पता चलेगा कि कितना चालाक। ये सुनकर सभी रोहित शेट्टी के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि, अब्दू रोजिक इससे पहले बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था। फैंस उनकी क्यूटनेस और सिंगिग पर फिदा हैं। शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार