झारखंड को हमने बनाया, हम ही संवारेंगे
जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार को बताया चोरों की सरकार
रांची । झारखंड बनाने का श्रेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीजी को है। आज हम ये कह सकते हैं कि बनाया भी हमने है, संवारा भी हमने है और आगे भी हम ही संवारेंगे। यह बात झारखंड की बगोदर विधानसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नड्डा ने कहा कि एनडीए और भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड के हितैषी नहीं है। जिस समय झारखंड बनाने के लिए आंदोलन चल रहा था, तो कांग्रेस के लोग टालमटोल कर रहे थे। लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। लालू जी, आप जिंदा भी हैं और झारखंड भी विराजमान है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड को मुख्यधारा में लाने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को आदिवासी गौरव दिवस बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड के वीर वीरांगनाओं ने इतिहास में भी अंग्रेजों के राज या अन्य के अत्याचारी राज को उखाड़ फेंका था। अब समय आ गया है कि यही वीर वीरांगनाएं इस बार झारखंड से जेएमए-कांग्रेस और आरजेडी को उखाड़ फेंकेंगे और भाजपा-एनडीए की सरकार बनाएंगे। नड्डा ने कहा कि जहां जेएमए, आरजेडी और कांग्रेस हैं, वहां भ्रष्टाचार है, भाई-भतीजावाद है, परिवारवाद है। ये आपके हक को लूटने वाले लोग हैं। हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है। ये जनता हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है। इसलिए इनको घर भेजना जरूरी है।
मोदीजी ने 4 करोड़ लोगों को दिया पक्का मकान
उन्होंने कहा कि मोदीजी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम किया है। इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से 21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं। अब मोदी जी को आपने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है, इस बार पहली कैबिनेट में ही मोदी जी ने तय किया है कि हम 3 करोड़ पक्के घर और बनाकर देंगे, ताकि कोई भी कच्चे मकान में न सोए। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5 नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार