ठाणे में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है साथ ही पुलिस ने उन्हें फ्लैट किराए पर देने के आरोप में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को गुरुवार को अंबरनाथ के अडावली-ढोकली इलाके में एक आवास परिसर में छापेमारी कर पकड़ा। महिलाओं की पहचान फरजाना शिरागुल शेख (36) और बिथी उर्फ प्रिया (24) के रूप में हुई है। यह दोनों ही भारत में अपनी यात्रा और रहने के दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। पुलिस ने ताहिर मुनीर अहमद खान और गणेश चंद्र दास को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने महिलाओं को फ्लैट किराए पर दिया था। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये लोग देश में कैसे घुसे। बता दें कि अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है।
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP की मांगों का खुलासा
कांग्रेस संगठन में राजस्थान की मजबूत मौजूदगी, OBC महिला विंग में 9 का चयन
आंदोलन तेज: अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे
मोहम्मद अनवर हत्याकांड: हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
डिलीवरी बॉय की लेखनी का कमाल, साहित्यिक सम्मान से बढ़ा मान