न्यूयॉर्क । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूएन जनरल असेंबली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी देशों पर जमकर हमला किया। लावरोव ने कहा- अमेरिका, ब्रिटेन और कई दूसरे देश इस वक्त सीधा रूस के खिलाफ जंग में उतरे हुए हैं। हम इसे हाइब्रिड जंग कह सकते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। पश्चिमी देश यूक्रेन को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल करके हमसे दुश्मनी में लगे हुए हैं। लावरोव ने कहा कि अमेरिका और उसके साथ काम करने वाले दूसरे ग्रुप लगातार जंग को बढ़ावा दे रहे हैं। वे पूरी दुनिया को उनके फायदे के लिए बनाए गए नियमों के आधार पर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी देशों पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। लावरोव ने पश्चिमी देशों को झूठ का साम्राज्य भी बताया।