छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
ग्वालियर|मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम हो चुके हैं. छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है. कॉपियां का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. ग्वालियर में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 2.66 लाख कॉपियों की जांच हो चुकी है. कॉपी की चेकिंग के दौरान परीक्षा में पास के लिए छात्रों ने टीचर्स से अजीबोगरीब अपील की है|
‘…साली से शादी करा दूंगा’
कॉपी चेकिंग के दौरान शिक्षकों को अनोखे संदेश देखने को मिले. 55 ऐसी कॉपियां मिलीं, जिसमें एग्जाम में पास करने की अपील की गई. एक छात्र ने सबसे अजब गजब मैसेज लिखा. एक सवाल के जवाब में छात्र ने उत्तर की जगह एक संदेश लिखा, ‘सर, मुझे पास करा दीजिए, आपकी शादी साली से करा दूंगा.’ इसी तरह अलग-अलग मैसेज देखने को मिले|
इसके साथ ही 6 कॉपियां ऐसे स्टूडेंट्स की मिलीं, जिनकी कॉपी के आधे-अधूरे उत्तर के अंत में लिखा कि मैं पास नहीं हुई तो मेरी सगाई टूट जाएगी, मुझे पास कर दीजिए. इसी तरह के संदेश अन्य कॉपियों में देखने को मिला. वहीं, 23 से अधिक कॉपियों में स्टूडेंट्स ने पढ़ाई ना होने का कारण माता-पिता के बीमार होने को बताया. एक कॉपी में छात्र ने लिखा कि सर मेरे माता और पिता बीमार हैं, उन्हें कैंसर हो गया है. इस वजह से स्टडी नहीं कर पाया. फेल जाएंगे तो फ्यूचर खराब हो जाएगा. कृपया पास करा दीजिए, आपको दुआ लगेगी|
12 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट
ग्वालियर के मूल्याकंन केंद्र पर कॉपियां जांचने का काम 22 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जिसे 4 अप्रैल 2026 को पूरा कर लिया गया. इस दौरान करीब 2.66 लाख कॉपियों को चेक किया गया. इस बार जिले से 49 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पिछले साल 6 मई को परिणाम घोषित किए गए थे. इस बार 12 अप्रैल को जारी किया जा सकता है|
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा