चीन जाने के फैसले पर ओली घिरे
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के बजाय चीन की यात्रा करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने इसे बेतुका बताया। ओली 2 से 6 दिसंबर तक की आधिकारिक यात्रा पर चीन जा रहे हैं। भारत के बजाय पहले चीन जाने के फैसले पर उनकी आलोचना हो रही है। नेपाल में यह परंपरा रही है कि जो नए प्रधानमंत्री बनते हैं, वह सबसे पहले भारत का दौरा करते हैं। इस परंपरा को तोडऩे के सवाल पर ओली ने कहा कि क्या कहीं लिखा है कि किसी खास देश का दौरा पहले करना चाहिए। क्या यह किसी धर्म ग्रंथ या फिर संविधान या फिर यूनाइटेड नेशन के चार्टर में लिखा है? नेपाल सभी पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के पक्ष में है। हमारी दुश्मनी किसी के साथ नहीं है।
LPG संकट को लेकर छतरपुर में गरमाई सियासत
वित्तीय अनियमितता के मामले में सख्त रुख, जांच के बाद कार्रवाई
नियंत्रण से प्रतिस्पर्धा तक: भारत की आर्थिक यात्रा का पुनर्पाठ
भयावह घटना: 13 साल की लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी की तलाश जारी
चार धाम यात्रा में हिस्सा लेने वालों के लिए आस्था प्रमाणित करने का नियम लागू