कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, बॉम्बे हॉस्पिटल में कराए गए थे भर्ती
इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) गुरुवार को अचानक अस्वस्थ हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल (Bombay Hospital) में भर्ती कराया गया थे। अब जानकारी मिली है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह विजयवर्गीय अपने परिवार और कुछ बेहद करीबी लोगों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। अस्वस्थ महसूस करने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। हॉस्पिटल में प्राइमरी ऑब्जर्वेशन (Primary Observation) के बाद, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एडमिट कर लिया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने विजयवर्गीय की स्थिति सामान्य बताई थी, फिर भी उन्हें वार्ड में ही रखा गया था। अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी
लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
असलम कुरैशी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
महामना एक्सप्रेस के डिब्बे से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, ट्रेन आधे घंटे रुकी
कर्नाटक में BJP की रणनीतिक बैठक, उपचुनाव उम्मीदवारों पर विचार