Janhvi Kapoor admitted to hospital due to food poisoning
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अभिनेत्री को कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर, उन्होंने अपने काम को भी टाल दिया है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी को बुधवार को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि जान्हवी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स को टाल दिया है। गुरुवार को उनकी हालत और भी खराब हो गई। इसलिए, परिवार ने उन्हें उचित इलाज दिलाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी दोस्त ने यह भी कहा कि अब वह ठीक हो रही हैं, हालांकि, उन्हें अभी भी बहुत कमजोरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दोस्त ने यह भी बताया की अभिनेत्री को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, इस पर अभी जान्हवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस खबर के आने से पहले अभिनेत्री को अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन के दौरान 15 जुलाई को देखा गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। वह अपने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं, पिछले हफ्ते वह अनंत और राधिका की शादी में दिखी थीं। इस शादी में अपने लुक्स के चलते वह सुर्खियों में बनी रहीं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव