देहरादून, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अपराधी व माफिया के खिलाफ कार्यवाही करते हैं अगर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो वह सब यहां आकर तबाही मचायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में डूब गई है। टिहरी गढ़वाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि में जहां चार धाम हैं वहीं मां गंगा और यमुना का पावन उदगम स्थल है और मैं देवभूमि को प्रणाम व नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि कल ही बताया गया कि आज उत्तराखंड जाना है उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं वहीं पहले चरण में मतदान और सायं को बंद होगा। एक साथ दोनों राज्यों मंे चुनाव संपन्न होने हैं। 12 से 17 के बीच में देखा है नये भारत का नया उत्तर प्रदेश, सुरक्षित उत्तर प्रदेश और इस बारे काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है दूसरा यह सीमांत प्रदेश भी है राष्ट्रीय सुरक्षा से इस प्रदेश का अपना महत्व है उत्तर प्रदेश से लगा हुआ राज्य है और हम सब की चिंता का विषय है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करेंगे, वहीं यहां पर भाजपा की सरकार नहीं होगी तो यह दोनों माफिया व अपराधी उत्तराखंड में तबाही मचायेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता है उतनी ही सीट भाजपा 2022 में पहले ही तर्ज पर सीटें लाएगी। प्रथम चरण के मतदान में रूझान भाजपा के पक्ष में रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आया है प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन, डबल इंजन की सरकार प्रदेश में भाजपा व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों के लिए जीरों टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्य होता है। उन्होंने कहा कि हर तीसरे दिन एक दंगा होता था और कफ्र्यू लगा रहता था जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर सहित अन्य प्रमुख शहर हैं वहां पर प्रतिष्ठित परिवारों ने बेटियों को दूसरी ओर भेज दिया, वहां पर व्यापारी का पलायन होता था और वह भाग रहे थे। उन्होंने कहा कि क्योंकि सुरक्षा का गंभीर संकट था लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है। सुंदर प्रदेश और भव्य कंुभ व दिव्य कुंभ का आयोजन किया जाता है। आज कांवड़ यात्रा में लोग धूमधड़ाके के साथ हर हर का नारा लगाते हैं, लेकिन कोई कहीं से निकल गया और समस्या आपके लिए खड़ी करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस छेदकर खिलवाड़ करना चाहती है। जब कोई पार्टी लावारिस होती है तो यही हाल कांग्रेस का है। नेतृत्वविहिन एक नई होड़ चली है कि हिन्दुओं को कितना वह स्वयं भी नहीं जानते की वह हिन्दू भी हैं नाना परनाना कहते थे कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं हिन्दू हमारी सांस्कृतिक पहचान है। दुनिया में कहीं जाते हैं इस संबोधन से जाने चाते हैं और हिन्दू संबोधन से संबोधित किया जाता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वज कहते थे कि हम एक्सीडेंटल हिन्दू हैं वह हिन्दू की व्याख्या कैसे कर सकते हैं कोई ऐसी गलती नहीं करना है जिससे पछताना पडे़ और कोई ऐसा कार्य नहीं करना। उत्तराखंड अच्छी दिशा में चल रहे है। उन्होंने कहा कि चार धाम तो दूर, यहां पांचवा धाम सैनिक धाम होगा।