कार पूजन के बाद हेमा मालिनी ने दिए पोज
Hema Malini New Car: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नए वाहन का पूजन करती दिख रही हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उन्होंने अपने कलेक्शन में एक और लग्जरी वाहन को शामिल किया है। इन दिनों जब हर तरफ गणपति उत्सव की धूम है, तब इन शुभ दिनों में हेमा मालिनी ने कार खरीदी है। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
ड्रीम गर्ल के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी व्हीकल शामिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेमा मालिनी अपनी कार का पूजन करती दिख रही हैं। इसके बाद वे खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर पोज देती दिखी हैं। पिंक कलर के सूट में हेमा मालिनी काफी जंच रही हैं। बता दें कि हेमा मालिनी ने अपने कलेक्शन में एमजी एम9 को शामिल किया है।
रायपुर में बड़ा हादसा: धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत
दिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मेट्रो शहर निशाने पर
टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट! सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव?
बड़ी राहत या बड़ा झटका? सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 10 ग्राम का दाम