जादू-टोना की आशंका में पड़ोस की महिलाओं ने की मारपीट
शहडोल । जिले के केशवाही में जादू टोना के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोस की महिलाओं ने मारपीट की है। आशंका है कि महिला जादूटोना करती है, जिससे उनके स्वजन परेशान रहते हैं। पड़ोस की महिलाओं ने मिलकर मारपीट की है। घर से बाहर निकालकर सड़क पर पीटा है। महिला को गंभीर चोट लगी है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। केशवाही पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आसपास लोग बचाने के बजाय कैमरे में घटना को कैद करने में लगे रहे
केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो भी प्रसारित हो गया है। पुलिस ने जानकारी लगते ही अपराध दर्ज कर कार्रवाई में लिया है। वहीं आसपास लोग महिला को बचाने के बजाय मोबाइल कैमरे में घटना को कैद करने में लगे हैं। यदि महिला का बचाव कर लिया होता तो शायद उसे चोट नहीं लगती। जानकारी के अनुसार लंबे समय से महिलाओं के बीच यह चर्चा का विषय बना था कि निराशा जादू टोना करती है। पहले भी महिलाओं के बीच विवाद हो चुका है,लेकिन मारपीट की स्थिति पहली बार बनी है।
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला