अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के चुनाव निकट आते ही भाजपा, कांग्रेस और आप समेत राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं का राज्य में आवागमन बढ़ गया है| बीते दिन गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात आए थे| आगामी 10 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर आ रहे हैं| राहुल गांधी दाहोद में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे| राहुल गांधी के अधिकृत कार्यक्रम की एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी| इससे पहले  राहुल गांधी गुजरात के स्थापना दिवस पर आनेवाले थे, परंतु किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था| अब राहुल गांधी 10 मई को गुजरात के वडोदरा पहुंचेंगे, जहां से सीधे दाहोद के लिए रवाना होंगे| फिलहाल कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप दे रही है और अगले एक-दो दिन में अधिकृत कार्यक्रम की घोषणा करेगी|