नेपाल में राप्ती नदी में गिरी बस....12 लोगों की मौत
कांठमांडू । नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में अब तक केवल आठ मृतकों की पहचान हो सकी है। पुलिस ने कहा कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हम लोगों ने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिसमें दो भारतीय भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, बस दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं। मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया