शिवपुरी ।   भाजपा नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोटू जैन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया है कि वे किस पार्टी में जा रहे हैं। गोटू जैन ने पत्रकारवार्ता में कहा कि उन्होंने भाजपा के सभी पदों और पार्टी को इस्तीफा दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के हालात बिगड़े हुए हैं। हर जगह भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। किसी भी जगह जनता के काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होते। इसी कारण मैं भाजपा से इस्तीफा ले रहा हूं। चुनाव लड़ने की बात पर गोटू जैन ने कहा कि अभी किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ना तय नही है। अभी वे अन्य लोगों से बात करेंगे और अन्य पार्टी की सदस्यता लेंगे। कांग्रेस मैं जाने की बात पर गोटू जैन ने स्पष्ट नहीं किया कि वह कौन सी पार्टी जॉइन करेंगे।