भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस पिछडी
भोपाल । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं कांग्रेस पिछड गई है। कांग्रेस अब तक मात्र दस प्रत्याशियों के नामों की ही घोषणा कर पाई है तो वहीं खजुराहो सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ दी है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है। अब 19 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब जल्द ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने खजुराहो सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। हालांकि आप ने भी इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा ने यहां वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने 6 दिन पूर्व 10 संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। शेष 18 सीटों पर अब भी नाम तय नहीं हो सके हैं। इनमें पार्टी ने तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर दांव लगाया गया है, साथ ही दो पार्टी पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है तो रामू टेकाम को बैतूल से टिकट दिया है। जबकि छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखें तो अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस दूसरी सूची में भी अपने मौजूदा विधायकों को टिकट दे सकती है। साथ ही पदाधिकारियों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
9 साल की बच्ची मीजल्स से हुई मृत, स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद किया खुलासा
कॉमेडियन ने साझा किया इंडियन अवॉर्ड शोज़ के पीछे की सच्चाई