बिहार में 8 लोग बाढ़ में बहे
नई दिल्ली। देश में मानसून सीजन अब खत्म होने की कगार पर है। हालांकि, बिहार और यूपी में बाढ़ की तबाही जारी है। बिहार के 16 जिले में 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 30 सितंबर को अलग-अलग जिलों में 8 लोग बह गए। एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि नेपाल में बारिश ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पड़ोसी देश ने 6 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। इससे बिहार में 56 साल बाद कोसी में इतना ज्यादा पानी आया है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में 7 से ज्यादा बांध टूट गए हैं।
रंगों के त्योहार से पहले बादलों की दस्तक
बजट में ग्रामीण विकास पर फोकस, मनरेगा से ज्यादा फंड
चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
AI समिट में हंगामा, स्टॉल हटाने के निर्देश से मचा बवाल
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम