6 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़
अकोला। महाराष्ट्र के बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन शोषण के बाद अब अकोला में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के टीचर प्रमोद मनोहर पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी टीचर ने आठवीं क्लास में पढऩे वाली 6 छात्राओं का यौन उत्पीडऩ किया। टीचर उनको अश्लील वीडियो दिखाता था और गलत तरीके से छूता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को अरेस्ट कर लिया है। टीचर की गिरफ्तारी पर स्कूल के प्रिंसिपल रवींद्र समदुर ने कहा, कल स्कूल में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद टीचर क्लास 7-8 की छात्राओं से मिलने गए थे। 5-6 लड़कियों ने कहा कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई, तब हमें इस बारे में पता चला, तब तक हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी। छात्राओं ने बताया कि पिछले चार महीने से यह चल रहा है। छात्राओं ने मंगलवार को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद गुस्साए माता-पिता यूराल पुलिस के पास पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अकोला के एसपी बच्चन सिंह ने बताया, पुलिस को टीचर प्रमोद मनोहर के खिलाफ 6 स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीडि़त लड़कियों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का केस दर्ज किया गया है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना