मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु जी की चौथी "नर्मदा सेवा परिक्रमा" के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
बिहार की राजनीति में नया मोड़? निशांत को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’, पोस्टरों से बढ़ी हलचल
चलती बाइक में अचानक भड़की आग, जिला न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से कई घायल