राहुल के आने से पहले बयानबाजी से गरमाया माहौल
भोपाल|भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश की राजनीति गरमाती जा रही है. और इसी के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी(मंगलवार) राहुल गांधी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कांग्रेस भाजपा द्वारा किए गए इस समझौते का खुलकर विरोध कर रहे है.भोपाल में आयोजित चौपाल में जिसमे राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं इसी मुद्दे पर चर्चा होने जा रही है. पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और सरकार की नीतियों पर खुलकर चर्चा होगी|राहुल गांधी को समय निकालकर सोचना चाहिए- सीएम मोहन यादव उधर एआई समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को देश की बदनामी की साजिश बताते हुए भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो रही है. इसी को लेकर राहुल गांधी के भोपाल पहुंचने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने कहा ‘किसानों के लिए जितना काम मोदी जी और एमपी में बीजेपी सरकार ने किया है, उसे सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए. कांग्रेस के समय कई मिलों में ताले लगे, इसके लिए राहुल गांधी माफी मांगे|’कांग्रेस ने देश की इज्जत नहीं रखी उन्होंने आगे कहा कि ‘एआई समिट में भी कांग्रेस ने देश की इज्जत नहीं रखी. कपड़े खोलकर कांग्रेस ने अपनी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन किया. महाकाल के दर पर जाकर राहुल गांधी माफी मांगे कि आगे गलती नहीं होगी|’ये रहा राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम बता दें कि राहुल गांधी भोपाल के लिए 12:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे. समय 13:00 बजे वह भोपाल पहुंचेंगे. समय 14:00 बजे जवाहर चौक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. 4 घंटे भोपाल में ट्रेड डील के खिलाफ महा पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद समय 16:15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारी में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं|
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार