केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो घंटे देरी से पहुंचीं छिंदवाड़ा, जन आशीर्वाद यात्रा में होंगी शामिल
छिंदवाड़ा । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पंहुच गई है। बारिश के कारण वे दो घंटे देरी से पहुंची हैं। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पोला ग्राउंड में सभा का आयोजन है। स्मृति ईरानी से मिलने और फोटो लेने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा गया। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी विनायक वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उनकी आगवानी की।
दौरे को लेकर कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों ने आरोप लगाया कि गैस के दाम बड़ गए हैं लेकिन स्मृति ईरानी कुछ नहीं कह रहींं।
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
भाजपा ने किया चुनावी groundwork, स्थानीय नेताओं के साथ बैठक
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता