बीजिंग| चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जल्द प्रकाशित होने वाले पुनरुत्थान पर ऐतिहासिक दस्तावेज संग्रह के लिए एक प्रस्तावना लिखी है, जिसका शीर्षक है पुनरुत्थान के रास्ते पर डटकर चलें।

शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास को रिकार्ड करना ,इतिहास से बुद्धि लेना और इतिहास से जनता को शिक्षा देना चीनी राष्ट्र की कई हजार वर्षों की परंपरा है ।पुनरुत्थान पर ऐतिहासिक दस्तावेज संग्रह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परियोजना है। इस संग्रह का प्रकाशन ऐतिहासिक विश्वास की मजबूती ,युग के आम रुझान की पकड़ ,चीनी रास्ते पर चलने और चीनी स्टाइल वाले आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के लिए बड़ा महत्व रखता है।

पुनरुत्थान पर ऐतिहासिक दस्तावेज संग्रह में वर्ष 1840 के अफीम युद्ध से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान से संबंधी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज चुने गये हैं और चौतरफा तौर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ संतानों द्वारा राष्ट्रीय समृद्धि, पुनरुत्थान, जन सुख के लिए निरंतर संघर्ष करने का इतिहास सुनाया गया और चीन के विकास पर प्रभाव डालने ,युग की प्रगति का मार्गदर्शन करने और राष्ट्रीय पुनरुत्थान बढ़ाने वाली वैचारिक उपलब्धियां दर्शायी गयीं और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की ओर बढ़ने का ऐतिहासिक तर्क, वैचारिक और सांस्कृतिक विकास की प्रक्रिया जाहिर की गयी।