अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने तीन अलग-अलग पत्र लिखकर आईओए, आईओसी और हॉकी फेडेरेशन से अपने पद से इस्तीफा दिया है।नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़ी है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग आधिकारिक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 मई को अपने फैसले में हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्यता को खत्म कर दिया। इसी सदस्यता के आधार पर बत्रा ने चुनाव लड़ा था और 2017 में जीत भी हासिल की थी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद बत्रा का भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से हटना तय था। इसके साथ ही उन्होंने बाकी दो जिम्मेदारियों को भी छोड़ने का फैसला किया है। बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के कार्यकारी बोर्ड को पत्र लिखकर कहा "निजी कारणों की वजह से मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।"