बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की है। पिछले महीने शादी के छह साल बाद दोनों के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, जिसे उन्होंने देवी नाम दिया है। दोनों माता-पिता बनकर काफी खुश हैं और अपनी बेटी देवी की झलक फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं आज एक बार फिर अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर के साथ बेटी की एक फोटो शेयर की है। देवी और करण की यह प्यारी सी तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर साझा की है। दरअसल, बिपाशा ने फोटोग्राफर बन करण और देवी यानी पापा-बेटी की एक क्यूट तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।   

बिपाशा द्वारा साझा की गई तस्वीर में देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के पास सुकून से सोती नजर आ रही है। जहां देवी का चेहरा उसके दोनों हाथों से ढका हुआ है, वहीं करण सिंह ग्रोवर भी अपनी राजकुमारी के पास आंख बंद करके लेटे हुए दिखा दे रहे हैं। देवी ने पिंक कलर के गल्वस भी पहने हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, 'यह प्यार है....करण सिंह ग्रोवर और देवी।' बिपाशा की शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इस पल को क्यूट बता रहा है, तो कोई नजर न लगने की बात कर रहा है। इतना ही नहीं बहुत से फैंस हार्ट इमोजी से तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।