दिल्ली    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के वोटों की जारी है। अब तक के रुझानों और नतीजों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। आंकड़ा तेजी से बदल रहा है। आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती दिख रही है, हालांकि अंतिम ईवीएम की गिनती तक इंतजार करना होगा। तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद इस बार 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। 4 दिसंबर को हुए मतदान में करीब 50 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। एमसीडी में

पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है।

BJP: 105
AAP: 129
Congress: 11
अन्य: 5
गौतमपुरी से भाजपा की सत्या शर्मा जीते
दरियागांज से आप की सारिका जीतीं
लक्ष्मीनगर से भाजपा के प्रत्याशी जीते
पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। मोहन गार्डन से भाजपा के श्याम कुमार मिश्रा ने आप प्रत्याशी को हराया है।

BJP: 117
AAP: 123
Congress: 7

साढ़े 9 बजे भाजपा ने एक बार फिर रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया।

BJP: 126

AAP: 117

Congress: 6

MCD Chunav Result 2022 @ 9.01 AM

BJP: 115

AAP: 127

Congress: 4

MCD Chunav Result 2022 @ 8.51 AM

BJP: 128

AAP: 102

Congress: 4

MCD Chunav Result 2022 @ 8.39 AM

BJP: 98

AAP: 90

Congress: 4

MCD Chunav Result 2022 @ 8.26 AM

BJP: 88

AAP: 100

Congress: 2

कई वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। साढ़े आठ बजे तक 115 वार्डों के रुझान आए गए हैं, जिनमें से आम आदमी पार्टी 70 पर आगे है। भाजपा 45 पर आगे है। 2017 के निकाय चुनावों (MCD Elections) में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। वहीं आम आदमी पार्टीा ने 48 वार्डों में और कांग्रेस ने 27 वार्डों में जीत हासिल की थी। 2017 में मतदान प्रतिशत 53 के आसपास था। 2022 के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जहां उत्साह की कमी नजर आई, वहीं भाजपा और आप ने अपनी पूरी ताकत झोंकी।