इंदौर ।    हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर और जिले में हर वर्ग अपने स्तर पर कोई न कोई आयोजन कर रहा है। विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। शनिवार को इंदौर के शीतला माता बाजार के कपड़ा व्यापारियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों व्यापारी और उनके कर्मचारी शामिल हुए। हर तरफ तिरंगा झंडा लहराता नजर आ रहा था। वहीं राजमोहल्ला से स्कूली बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इंदौर के लोहारपट्टी में लगा सबसे बड़ा तिरंगा शहर के लोहारपट्टी में 10 बाय 100 फीट का तिरंगा झंडा लगाया गया है। यह झंडा यहां के रहवासी जाकिर खिलजी ने लगाया है। हर घर तिरंगा अभियान से शहर का हर वर्ग जुड़ रहा है। स्कूली बच्चों ने निकाली यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे इंदौर के वैष्णव विद्या परिसर राजमोहल्ला से भी स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बच्चों में जोश देखते ही बन रहा था। वे भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे।