पपीता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट और कई तत्व पाए जाते हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए एक्सपर्ट भी पपीता खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक मात्रा में पपीते का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, इससे फायदे की बजाय आप कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पपीता खाने के साइड इफेक्ट्स।

गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से बचना चाहिए। इस खाने से गर्भपात का सामना करना पड़ सकता है। पपीते में मौजूद पपैन शरीर में कुछ झिल्लियों को नुकसान पहुंचा सकता है। जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है।

एलर्जी की समस्या

पपीता में पपैन नामक तत्व मौजूद होता है। यह एलर्जी का कारण बन सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे आप सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली आदि समस्या से परेशान हो सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक

पपीते में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन प्रभावित होता है। अगर आप ज्यादा पपीता खाते हैं, तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इससे पेट में जलन और दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

किडनी स्टोन 

पपीते में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह रक्त क्रिएटिनिन लेवल को नियंत्रित करने और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में पपीते का सेवन किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।

हार्ट से जुड़ी समस्या

अगर आप दिल के मरीज हैं, तो पपीते के सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसमें मौजूद गुण गंभीर हृदय संबंधी स्थितियों को ट्रिगर करता है। इसलिए आपको पहले से ही हृदय संबंधी कोई समस्या है, तो पपीते का खाने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं।